खून में इन्फेक्शन कैसे साफ करें?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 12:35

खून साफ करने के लिए प्रयोग में लाएं ये पांच घरेलू उपाय, नहीं होंगी त्वचा से संबंधित बीमारियां
शरीर को बेहतर ढंग से चलाने के लिए रक्त की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाने से लेकर बीमारियों से शरीर की रक्षा करने तक के लिए स्वच्छ रक्त के संचरण की आवश्यक होता है। यहां स्वच्छ रक्त का जिक्र इसलिए किया गया है क्योंकि आमतौर पर विषाक्त पदार्थों के कारण नसों में बह रहा खून अशुद्ध हो जाता है, जो शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। खून साफ न होने के कारण फोड़े-फुंसी, खुजली सहित त्वचा और किडनी से संबंधित कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों को एंटीबायोटिक गुणों से युक्त माना जाता है। खून को साफ करने के लिए विशेषज्ञ इसे काफी उपयोगी औषधि के रूप में जानते हैं। खून में मौजूद विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालकर रक्त को साफ करने में यह काफी फायदेमंद है। इसके लिए पानी में तुलसी की पत्तियों को उबालकर उसका सेवन करने से लाभ मिलता है।

हल्दी का करें इस्तेमाल
हल्दी में प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक होता है। आप दूध या गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं। खून को साफ करने के लिए इस औषधि को काफी लाभदायक माना जाता है।

नीम का सेवन
नीम अपने एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। रक्त में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में इसे सबसे कारगर माना जाता है। खाली पेट नीम की छह से सात पत्तियों के चबाने से खून साफ होने के साथ शरीर को तमाम प्रकार के संक्रमणों से भी सुरक्षा मिलती है।

ब्राह्मी है फायदेमंद औषधि
आयुर्वेद में ब्राह्मी को काफी लाभकारी औषधि के रूप में जाना जाता है। खून साफ करने के अलावा दिमाग को तेज बनाने में यह औषधि फायदेमंद हो सकती है। ब्राह्मी केे जूस में शहद मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info